Chhatarpur is famous for,chhatarpur tourist places

Chhatarpur
Chhatarpur

जिला छतरपुर 

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के मंदिर छतरपुर जिले में स्तिथ हैं। छतरपुर जिले की पूर्वी सीमा के पास से सिंघाड़ी नदी की अविरल प्रवाह गुजरता है। प्रारंभिक दौर में पन्ना सरदारों द्वारा शासित इस नगर पर अठारहवीं शताब्दी में कुंवर सोने शाह परमार के अधिकार में चला गया। छतरपुर जिला चारों ओर से पहाड़ों और वृक्षों के घने जंगलों,तालाबों तथा नदियों की बहुतायत के कारण अनेकों दर्शनीय स्थल है। राव- सागर, प्रताप सागर और किशोर सागर यहाँ के तीन प्रमुख तालाब हैं।Chhatarpur is famous for,chhatarpur tourist places

छतरपुर विकाशसील जिला

यह जिला पहले एक पिछड़ा क्षेत्र हुआ करता था,जो अब एक विकासशील जिला हैं। जिले में मुख्यत: मैदानी भाग है। इस जिले की समुद्रतट से औसत ऊँचाई 600 फुट है। केन नदी यहाँ की प्रमुख नदी है। केन बेतवा नहर परियोजना प्रस्तावत धोधन बांध छतरपुर में ही बनेगा। उर्मिल और कुतुरी नदी उसकी सहायता नदियाँ हैं। पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में खजुराहो, 17वीं सदी की इमारतें है।

कुछ प्रमुख फसलें
  • राई
  • तिल
  • जौ
  • मूंगफली
  • चना
  • गेहूँ
  • सोयाबीन
  • उड़द

धान तथा पिपरमिंट यहाँ के मुख्य कृषि उत्पाद हैं।

प्रमुख मार्ग एवम शिक्षा केंद्र

प्रमुख शैक्षणिक संस्थान

छतरपुर शहर छतरपुर जिले का प्रधान कार्यालय व मुख्यालय है। यह सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और झांसी-खजुराहो फोरलेन के बीचों बीच स्तिथ है। पूर्व में नगर तीन दिशाओं से दीवारों से घिरा था। नगर के केंद्र में राजमहल तथा अन्य कई सोभायमान भवन बने हुए थे।

स्कूल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी
स्कूल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी
  • महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
  • श्री कृष्णा विश्वविद्यालय
  • स्नातकोत्तर गर्ल्स डिग्री कालेज तथा अनेकों सरकारी एवम गैरसरकारी विद्यालय हैं।
छतरपुर इतिहास 

छतरपुर शहर की स्थापना वर्ष 1785 में हुई थी और शहर नाम बुंदेला राजपूत छत्रसाल(स्वतंत्रता सेनानी) के नाम पर रखा गया है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र की आजादी के संस्थापक हैं। उनके वंशजों द्वारा राज्य पर 1785 तक शासन किया गया। उसके बाद राजपूतों के परमार वंश राजाओं ने छतरपुर पर अधिकार कर लिया।Chhatarpur is famous for,            chhatarpur tourist places

राजाओं का शासन काल 
  • ब्रिटिश राज द्वारा 1806 में कुंवर सोने सिंह परमार को राज्य की प्रत्याभूति दी गई थी।
  • सन 1854 में छतरपुर ब्रिटिश सरकार के व्यपगत का सिद्धान्त के तहत प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी के लिए पतित हो गया।
  • अनुग्रहिता के विशेष कार्य के रूप में जगत राज को सम्मानित किया गया।

इस वक्त यह मध्य भारत की बुंदेलखंड एजेंसी का हिस्सा था। इस राज्य में नौगांव (तहसील) का ब्रिटिश छावनी भी था।

रियाशत शासन कालीन राजा

इस प्रांत में शासन करने वाले राजाओं के न प्रमुख हैं –

  • 4 मई 1649 – 20 दिसंबर 1731 महाराजा छत्रसाल
  • सन 1785–1816 कुंवर सोन शाह
  • सन 1816–1854 परताब सिंह
  • सन 1854–1867 जगत सिंह
  • सन 1867–1895 विश्वनाथ सिंह
  • सन 1895-1932 विश्वनाथ सिंह
  • सन 1932-1947 भवानी सिंह
जिले की भौगोलिक स्थिति
भौगोलिक स्थिति
भौगोलिक स्थिति

यह जिला 24.9 ° N 79.6 ° E पर स्थित है। इसकी औसतन ऊंचाई 305 मीटर (1,000 फीट) है। मध्य प्रदेश की उत्तर-पूर्व सीमा पर स्थित है, जो कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के साथ अपनी सीमाओं सटा हुआ है। यह उत्तर प्रदेश के झांसी से 133 किमी और मध्य प्रदेश में ग्वालियर से 233 किमी दूर है।

कृषि और खनिज संपदा

छतरपुर एक प्रमुख सड़क जंक्शन है और कृषि उत्पादों तथा कपड़ों का व्यापार का अच्छा केंद्र है। यहां मुख्यतः रवि एवम खरीब फसलों की खेती किसानों द्वारा ज्यादा की जाती है।

भवन निर्माण हेतु उपयुक्त की जाने बाली महत्वपूर्ण चीज़े जैसे बजरी,इमारती पत्थरों के तरासने का कार्य भी किया जाता है।

हीरा की खदाने

खनिज पदार्थ के अपर भंडार के रूप में विश्व विख्यात सघन वन संपदा के बीच में बुक्साहा स्थित हीरा खान छतरपुर में ही है। राजनगर तहसील के छोटे से ग्राम धमना एवम और तीन हीरा खान प्रोजेक्ट सम्मलित हुई है।

जनसंख्या 2011 जनगणना

2011 की जनगणना के अनुसार छतरपुर की जनसंख्या और ज़िले की कुल जनसंख्या 17,62,852 है। पुरुष जनसंख्या 9,35,870 तथा महिला जनसंख्या 8,26,951 है।Chhatarpur is famous for,chhatarpur tourist places

अक्सर पूछे गए प्रश्न

प्रश्न – छतरपुर में क्या प्रसिद्ध है?

उत्तर – विश्व प्रसिद्ध नगरी खजुराहो, बागेश्वर धाम, कूटनी डैम, जटाशंकर धाम, भीमकुंड आदि कुछ प्रमुख दार्शनिक स्थल है।

प्रश्न – छतरपुर जिला कौन सा राज्य में पड़ता है?

उत्तर – छतरपुर – मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाला जिला है।

प्रश्न – छतरपुर जाने के लिए कौन सी ट्रेन मिलेगी?

उत्तर – महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन नजदीक पड़ेगा।

प्रश्न- छतरपुर जिले का पुराना नाम क्या था?

उत्तर – छतरपुर का नाम बुंदेलखंड के आजादी के संस्थापक महाराजा छत्रसाल के नाम पर रखा गया था।

प्रश्न – छतरपुर में कौन सा व्यंजन खाया जाता है?

उत्तर – छतरपुर में प्रमुख रूप से दाल बाटी खाई जाती है।

प्रश्न – बागेश्वर धाम जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना पड़ता है?

उत्तर – महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन, दूरियां गंज रेलवे स्टेशन एवं खजुराहो रेलवे स्टेशन निकट स्थित है।

प्रश्न – छतरपुर जाने के लिए कौन सा स्टेशन पर रुकना पड़ेगा?

उत्तर – महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर शहर में ही स्थित है।

प्रश्न – महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम की दूरी कितनी है?

उत्तर – छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रश्न – छतरपुर जिले का सबसे बड़ा गांव कौन है?

उत्तर – छतरपुर जिले का सबसे बड़ा ग्राम राजनगर तहसील के अंतर्गत आने वाला खजवा है।

प्रश्न – छतरपुर की राजधानी क्या है?

उत्तर – छतरपुर जिले की राजधानी छतरपुर जिला मुख्यालय है।

प्रश्न – छतरपुर एमपी की कुल जनसंख्या कितनी है?

उत्तर -2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 1,762,375 है।

प्रश्न – छतरपुर के महाराजा कौन थे?

उत्तर – महाराजा छत्रसाल छतरपुर के राजा थे।

प्रश्न – छतरपुर जिला कितने गावों से मिलकर बना हैं?

उत्तर – छतरपुर जिले में लगभग 1250 ग्राम है।

प्रश्न – बागेश्वर धाम की फीस क्या होती है?

उत्तर – बागेश्वर धाम में अर्जी लगाना पूर्णता निशुल्क है।

प्रश्न – छतरपुर की रेलवे स्टेशन का नाम क्या है?

उत्तर – छतरपुर रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन रखा गया।

प्रश्न – छतरपुर रेलवे स्टेशन कब बना था?

उत्तर – 16 जनवरी 2014 को छतरपुर रेलवे स्टेशन की न्यू रखी गई।

यह भी पढ़ें

परियोजना का मुआवजा कब मिलेगा

नहर परियोजना का उद्घाटन कब होगा

केन बेतवा नहर परियोजना संपूर्ण

भूमि अधिग्रहण नियम

सिद्धेश्वर धाम कहां स्तिथ है?

Leave a comment