जया किशोरी
दुनिया भर में ख्याति प्राप्त जया किशोरी जी कथा वाचक के रूप में जानी जाती हैं। जया अपनी कथाओं में मनमोहक एवं सुव्यवस्थित ढंग से भागवत के महत्व को प्रदर्शित करती हैं। राजस्थान में जन्मी जया किशोरी आज वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ कोलकाता में निवासरत हैं।
बचपन से ही भागवत एवं भजनों की शौकीन थी जया। 9 वर्ष की आयु में ही आध्यात्मिक की दुनिया से जया जी का जुड़ना उनके आध्यात्मिक अनुभव को प्रदर्शित करता है।
जीवन परिचय

किशोरी जी का जन्म 9 नवंबर सन 1995 में राजस्थान के गांव जूनागढ़ में गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने की नाते शुरुआत से ही आध्यात्मिक को महत्व देना जया जी की मुख्य जीवनी में रहा।
जया किशोरी जी का परिवार

उनके के पिताजी का शुभ नाम शिवशंकर शर्मा एवं माता जी का नाम सोनिया शर्मा है। एक छोटी बहन हैं,जिन्हें चेतन शर्मा के नाम से लोग जानते हैं।
जया किशोरी जी की शिक्षा

जया जी की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के महादेवी बिरला अकैडमी से हुई। स्नातक तक पढ़ाई करने की तत्पश्चात उन्होंने कोलकाता से ही बीकॉम की डिग्री प्राप्त की।उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम्, मधुराष्टकम्, श्रीरूद्राष्टकम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् आदि आदि रचनाओं को संगीत द्वारा श्रोताओं के सामने प्रभाव पूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया।
जया जी की शादी

जया किशोरी जी की शादी के विषय में चर्चा करें तो गूगल सर्च इंजन से लेकर आमजन के मन में यह भाव जानने की इच्छा रहती है, कि जया किशोरी जी की शादी किससे हुई। कुछ समय पहले विश्व विख्यात कथा वाचक बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के साथ होने की अफवाह सोशल मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी रही, जिसमें जया जी एवं बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ पीठाधीश्वर जी की ओर से भाई-बहन की रिश्ते को उनके द्वारा सभी के सामने पेश किया गया।
कथावाचक किशोरी एवं पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अपने बयानों में दुनिया के सामने इस बात के मिथक को दूर किया। इन सभी अफवाहों में मत पड़े हमारे और उनके बीच भाई बहन का रिश्ता है।
जया किशोरी जी की वार्षिक आय

पिछले कुछ वर्षों से जया जी की लोकप्रियता अधिक बड़ी है, जिसका कारण उनके द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचन करने में दक्षिना राशि में बढ़ोतरी हुई है। जया जी की कुल संपत्ति वर्ष 2023 में 1.5 से 2 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया था एवं मासिक आय 5 से 6 लख रुपए होने का अनुमान है। वार्षिक आय 50 से 60 लाख तक है।
एक श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करने का लगभग 9 से 10 लख रुपए चार्ज उनके शिष्य मंडली द्वारा किया जाता है।
जया किशोरी के भजन

जया जी अपने आध्यात्मिक एवं मधुर स्वर संगीत के माध्यम से संगीत जगत एवं आमदनी के जीवन शैली में अपने भाव विभोर किए हैं। किशोरी जी की मधुर वाणी द्वारा गाए गए कुछ प्रमुख भजन निम्नलिखित हैं –
- राधिका गौरी से
- अच्युतम केस्वाम कृष्ण दामोदरम
- सबसे ऊंची प्रेम सगाई
- गाडी में बिठा ले रे बाबा
- इतनी खत्री करवावे ईगो काई लगे
- जगत के रंग क्या देखू
- कृष्ण गोविन्द गोविन्द गोपाल नंदलाल
- मेरा आपकी कृपा से सब काम
- मां बाप को मत भूलना
- आज हरी आये विदुर घर
- लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
- हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा
अक्सर पूछे गए प्रश्न
प्रश्न – उनका का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर – उनका जन्म राजस्थान के जूनागढ़ ग्राम में हुआ था।
प्रश्न – इनका जी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर – उनका जन्म सन 1995 में हुआ था।
प्रश्न – जया किशोरी जी ने पढ़ाई कहां तक की?
उत्तर – जया जी शिक्षा में बीकॉम की डिग्री हासिल किए हुए हैं।
प्रश्न – जया किशोरी जी के पिता का नाम क्या है?
उत्तर – उनके पिताजी का शुभ नाम शिव शंकर शर्मा है।
प्रश्न – जया किशोरी जी कहां रहती हैं?
उत्तर – उनका निवास स्थल वर्तमान समय में कोलकाता में है।
प्रश्न – जया किशोरी जी का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर जी से क्या संबंध है?
उत्तर – इन दोनों कथा वाचकों के बीच भाई बहन का रिश्ता माना जाता है।
प्रश्न – जया किशोरी की वार्षिक आय कितनी है?
उत्तर – उनकी वार्षिक आय 50 से 60 लख रुपए होने का अनुमान लगाया गया है।
प्रश्न – एक भागवत करने का कितना पैसा चार्ज करती हैं?
उत्तर – प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी जी भागवत कथा कराने का 9 से 10 लख रुपए का चार्ज किया जाता है।
प्रश्न – उनका सबसे प्रचलित भजन कौन सा है?
उत्तर सबसे प्रचलित भजन मीठी रस से भरी राधा रानी लागे है।
प्रश्न – किशोरी जी की शादी कब होगी?
उत्तर – सोशल मीडिया एवं आम जन में यह चर्चा का विषय बना रहता है,कि उनकी शादी कब और किसके साथ में होगी। इसके बारे में अभी उनका किसी भी प्रकार का बयान नहीं सामने आया है।
प्रश्न – किशोरी जी की उम्र कितनी है
उत्तर – उनकी उम्र 28 वर्ष के करीब है।
इस लेख में जया किशोरी जी से संबंधित आपको जानकारी प्रदान की गई है। हमारी टीम द्वारा किसी भी तथ्य में कमी रह गई हो आप कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया को साझा कर सकते हैं। इसके लिए हमारी टीम आपकी सदैव आभारी रहेगी। धन्यवाद।
यह भी पढ़े:-
क्रिप्टोकरंसी क्या है इन विकिपीडिया
क्रिप्टो करेंसी का भविष्य विकिपीडिया
क्रिप्टो करेंसी कैसे खरीदें इन विकिपीडिया
क्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए इन विकिपीडिया